बीएचईएल ईपीडी देश में विद्युत अवरोधक विनिर्माण इकाइयों में सबसे पुरानी और बडी इकाई है। यहां पोर्सलेन इंसुलेटरों के संपूर्ण रेंज का विनिर्माण होता है जिनका उपयोग सब स्टेशन एवं पावर ट्रांसमिशन लाइन में होता है | यहां एक और मुख्य उत्पाद बनता है जिसका नाम सेरालिन है जो एक घर्षण प्रतिरोधक सेरामिक वस्तु है और इसका उपयोग थर्मल पावर स्टेशनों में तथा विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में किया जाता है । “इलेक्ट्रोपोर्सलेंस डिवीज़न बीएचईएल की विनिर्माण इकाइयों में एक है। यहां के उत्पाद हैं हाई टेंशन इंसुलेटर , बुशिंग्स , सॉलिड कोर , सेरामिक लाइनर्स तथा नए अनुप्रयोगों के लिए अन्य उत्पाद । निरंतर अनुसंधान एवं विकास की गतिविधियों द्वारा कई नए उत्पाद भी विकसित किए जाते हैं ।